Social Icons

Featured Posts

Sunday, May 19, 2013

Advt.- JurisRetailers.com Launch… पुरे भारत में धमाकेदार शुरुआत 08284820022

New MLM Company Launch...  आप सभी लीडर्स को मेरा नमस्कार। दोस्तों, आज मर्केट में फर्जी कंपनियो की  बाड सी आई हुई है कोई हेल्प प्लान तो कोई एड पालन के नाम पर  इन्वेस्टमेंट ले रही है और एम् एल एम् लीडर्स अपनी बात पर लोगो का पैसा इन फर्जी कंपनियो में डूबा रहे है हर साल या ६ से  ७ महीने में कंपनिया बदल रहे है और अपनी फेस वेलु भी ख़राब कर रहे है  दोस्तों अच्छी कम्पनी से हर कोई जुड़ना चाहता है अगर आप भी एक प्रोडक्ट बेस कंपनी में लम्बे समय तक काम करना चाहते  है और हमेशा कमाना चाहते है तो Jurisretailers.com  सबसे अच्छा विकल्प है इसने लौंचिंग के साथ ही पुरे भारत में धूम मचा दी है  यह एक टेंशन फ्री और लयबिलिटी  फ्री प्लान है जो की १०० % लीगल है । तो आज ही अपनी पोजीशन सुरक्षित करे  अधिक जानकारी व प्लान के बारे में जानने के लिए संपर्क करे - 08284820022 

Wednesday, May 15, 2013

Latest MLM News रायल इंटरनेशनल निवेशको के लाखो रुपये लेकर गायब


Royal International Pvt.Ltd. Chit रायल इंटरनेशनल शेयर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक चिट फंड कंपनी लोगों के 71 लाख रुपये लेकर गायब हो गई।ठगे निवेशक जब चुंचुड़ा थाने में चिट फंड कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराने गए तो वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया। कंपनी की तरफ से 25 फरवरी को शरत सरणी में 54 हजार रुपये प्रति माह किराये पर कार्यालय स्थापित गया था। इस कंपनी का मुख्यालय कूचबिहार के दिनहाटा रोड पर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों को अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर कंपनी करीब 71 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। कंपनी के अचानक बंद होने व किसी भी अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क न होने से निवेशक हक्के-बक्के हैं। दोषियों की गिरफ्तारी व रुपये पाने को लेकर निवेशक जीटी रोड पर चक्का जाम करने की योजना बना रहे हैं। निवेशकों का आरोप है कि पुलिस को जानकारी देने के बाद भी वह कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि आरोपियों को भागने का अवसर दे रही है।
Fund Scam West Bengal -हावड़ा । बंगाल में हुगली जिले के शरत सरणी [बंडेल] के पास
सारधा प्रकरण को लेकर पूर्व न्यायाधीश श्यामल सेन की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग सोमवार से निवेशकों की शिकायत दर्ज करेगा। उन्हें आयोग के समक्ष प्रमाणित तथ्य देकर बताना होगा कि कितना पैसा जमा किया था। साथ ही विधाननगर पुलिस कमीश्नरेट भी निवेशकों का प्रमाणिक तथ्य संग्रह करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। चिट फंड कंपनियों पर अंकुश लगाने तथा निवेशकों के हितों की रक्षा करने के लिए बंगाल सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को नया विधेयक पेश करेगी। Read More...  Source-Jagran MLMnewsindia.com  

Tuesday, May 14, 2013

Chit Fund News एक और डायरेक्टर ने की खुदखुशी, मेघाशीष हेल्थकेयर लिमिटेड का निदेशक था


West Bengal Chitfund MLM News- कोलकाता सारधा चिट फंड घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद निवेशकों के रुपये लौटाने के दबाव में आकर बंगाल के एक और चिट फंड कंपनी के निदेशक ने खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम कबीर राय [40] बताया गया है। शुक्रवार देर शाम महानगर से सटे बागुइहाटी स्थित बहुमंजिली इमारत के चौथे तल्ले से कूदकर उसने अपनी जान दे दी।कबीर, मेघाशीष हेल्थकेयर लिमिटेड नामक चिट फंड कंपनी का निदेशक था। पुलिस ने बताया कि सारधा कांड के बाद निवेशक उसे लगातार रुपये लौटाने के लिए दबाव दे रहे थे। इससे वह काफी परेशान था और शुक्रवार देर शाम बागुइहाटी के ग्रीनवैली पाड़ा स्थित बहुमंजिली इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली। दूसरी ओर महानगर स्थित बेस्ल इंटरनेशनल नामक एक अन्य चिट फंड कंपनी के बालीगंज स्थित दफ्तर के समक्ष निवेशकों ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कंपनी रुपये नहीं लौटा रही है।
उल्लेखनीय है कि रविवार रात हुगली में एक चिट फंड कंपनी के निदेशक का शव उनके घर से फंदे में लटकता पाया गया था। राज्य में चिट फंड कंपनियों में पैसा गवां चुके 15 लोगों ने अब तक खुदकुशी कर ली है।  Read More... SourceJagran13 MLMnewsindia.com

MLM Leaders News लगभग 400 एमएलएम लीडर्स ने आत्महत्या के लिए आवेदन किया

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं देश के कई अन्य इलाकों में शारदा, रोजवैली और ऐसी ही कई बड़ी कंपनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद बेरोजगार हुए लगभग 400 एमएलएम लीडर्स ने आत्महत्या के लिए आवेदन किया है। अलग अलग शहरों से एवं अलग अलग शब्दों में इन कंपनियों के लीडर्स ने भारत के राष्ट्रपति, अपने राज्य के राज्यपाल, डीएम एवं अन्य पदों पर बैठे अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बयां की है।
अपने आवेदनों में लीडर्स ने बताया है कि किस तरह से उन्होंने अच्छी एज्यूकेशन पूरी की परंतु जब बात नौकरी की आई तो सरकार का रवैया ही कुछ और था। कई राज्यों में तो वर्षों बाद भी वेटिंग लिस्ट खत्म नहीं हुईं हैं। बिना सेटिंग और मोटी रिश्वत के मात्र योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी के सपने देखना भी पाप हो गया है।
ऐसे में मरते क्या ना करते, अत: उन्होंने प्राइवेट कंपनियों में काम किया। अब वो कंपनियां यदि फर्जी थीं या उनका प्लान फरार हो जाने का था तो इसमें वो लीडर्स तो शामिल नहीं थे, ​जो उनके साथ जुड़कर कुछ छोटे से कमीशन के लिए मेहनत किया करते हैं।
कंपनियों के बंद हो जाने के बाद कहीं पुलिस को कहीं निवेशक लीडर्स पर प्रेशर क्रिएट कर रहे हैं। इधर तनाव बरकरार है और उधर नई नौकरी की दरकार, कुछ समझ नहीं आ रहा है और भविष्य पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है। इसी के चलते वर्षों से काम कर रहे इन कंपनियों के लीडर्स इच्छामृत्यु के आवेदन भेजे हैं।

MLM chitfund Scams चिट फंड कंपनियों की ठगी रोकने में सरकार नाकाम

Fraud Company News MLM Law नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में सारधा चिट फंड नाम की कंपनी ने साबित कर दिया है कि भोले भाले निवेशकों को लूटने वाली कंपनियों पर लगाम लगाने में न तो राज्य सरकारें कुछ कर पा रही हैं और न ही केंद्र। पिछले तीन वर्षो के भीतर निवेशकों को चूना लगाने की देश भर में लगभग दर्जन भर घटनाओं के सामने आने के बाद भी केंद्र सरकार सख्ती नहीं दिखा पा रही है। हालत यह है कि वित्तीय अपराध करने वाली इन कंपनियों की छानबीन के लिए गठित गंभीर धोखाधड़ी जांच विभाग [एसएफआइओ] में नियुक्ति की कोई नीति भी नहीं तैयार हो सकी है। एसएफआइओ में अधिकांश पद खाली पड़े हैं। एसएफआइओ को मजबूत बनाने का जो वादा 14,000 करोड़ रुपये के सत्यम घोटाले के बाद किया गया था, वह सरकारी दफ्तरों में धूल खा रहा है। यह देश में सबसे बड़ा कॉरपोरेट घोटाला था। एक तरफ एसएफआइओ पर इस तरह के वित्तीय घपलों की जांच करने का दबाव बढ़ता जा रहा है, जबकि उसके पास जांच अधिकारियों की नितांत कमी है। कंपनी कार्य मंत्रालय [एमसीए] के आंकड़ों के मुताबिक एसएफआइओं के कानूनी विभाग में आवश्यकता के महज 10 फीसद कर्मचारी ही कार्यरत हैं। प्रशासनिक स्तर के 40 फीसद पद खाली पड़े हुए हैं। एमसीए की तरफ से अभी तक इन खाली पदों को भरने की कोई नीति ही तैयार नहीं की जा सकी है।
हाल के वर्षो में एक के बाद एक कई बड़े वित्तीय फ्रॉड सामने आए हैं, जिनमें आम निवेशकों की गाढ़ी कमाई लूट ली गई है। पश्चिम बंगाल में काफी प्रचलित सारधा चिट फंड का भांडा फूटने के बाद इसके एक निवेशक और एक एजेंट आत्महत्या कर चुके हैं। दो वर्ष पहले स्पीक एशिया का फ्रॉड सामने आया है। कुछ ही महीने पहले स्टॉक गुरू नाम से चिट फंड कंपनी चलाने वाले एक दंपत्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इस दंपत्ति ने लगभग 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की हुई है। इसके अलावा मल्टी लेवल मार्केटिंग, स्वर्ण स्कीमों से जुड़े कई फ्रॉड भी सामने आए हैं। स्पीक एशिया और स्टॉक गुरू के निवेशक अभी तक भटक रहे हैं।जब भी ऐसे मामले सामने आते हैं कि केंद्र सरकार की तरफ से कुछ सरगर्मी दिखाई जाती है और एसएफआइओ को मजबूत करने की बात कही जाती है, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं होता। कई बार यह बताया गया है कि एसएफआइओ ऐसे फ्रॉड को समय पर पहचाने का तरीका तैयार कर रहा है। लेकिन इस बारे में अभी तक कुछ ठोस प्रगति नहीं हुई है। Read more... Source-Jagran22april MLMnewsindia.com  

MLM Scams india - अब तक 669 कंपनियों ने किए फ्रॉड


Fraud MLM company News -बीते वर्षो में अब तक 669 कंपनियों ने किए फ्रॉड 
देश में अभी तक 669 कंपनियां निवेशकों को चूना लगा चुकी हैं। दो-तीन साल में निवेश की राशि को दो-चार गुना करने का सपना दिखाकर निवेशकों से 7,435 करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं। इनमें से सिर्फ 124 मामलों में कुछ कार्रवाई हुई है, लेकिन किसी भी मामले में निवेशकों को पूरी राशि नहीं मिल पाई है। 75 कंपनियां तो बंद भी हो गई और ये कहां गई सरकार को कुछ नहीं पता।Read more... Source-jagran MLMnewsindia.com

Latest Indian MLM News - एक और चिटफंड कम्पनी एटी ग्रुप करोड़ो रु.लेकर फरार


 12May - Udisa Chitfund News राउरकेला :चिट फंड कंपनी एटी ग्रुप के द्वारा राउरकेला समेत सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों में कार्यालय खोल कर एजेंट के जरिये करोड़ों रुपये वसूली करने के बाद फरार होने का मामला सामने आया है। जमा कर्ताओं ने ग्रुप के एमडी समेत 26 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई करने तथा जमा राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उदितनगर के सिंडीकेट बैंक के सामने जेबीएस कंप्लेक्स के प्रथम तल में चिट फंड कंपनी एटी ग्रुप ने कार्यालय खोल कर विभिन्न योजनाओं एवं रुपये दोगुना करने का प्रलोभन देकर एजेंट के जरिये 20 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की। सैकड़ों लोग कंपनी के प्रलोभन में आकर गाढ़ी कमाई डुबा दी, इसका पता उस समय चला जब कंपनी ने कार्यालय बंद कर दिया और स्थानीय एजेंट भी असमर्थता जताकर हाथ खड़े कर दिये। बंगाल केन्द्रित शारदा ग्रुप के घोटाले सामने आने के बाद हरकत में आयी पुलिस प्रशासन से एटी ग्रुप से धोखाधड़ी के शिकार लोगों में उम्मीद जगी। पुलिस के उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद बीजद नगर अध्यक्ष कालंदी बड़जेना, रघुनाथपाली नगर अध्यक्ष सुधीर सुंदर राय, मंत्री प्रतिनिधि रिंकू सामल, दूत के संयोजक कृष्णा साहू की अगुवाई में दर्जनों जमा कर्ता उदितनगर थाना पहुंचे। कंपनी के कार्यालय उदितनगर क्षेत्र में होने के कारण एटी ग्रुप से धोखाड़ी के शिकार ज्योति साहू, बीके पात्र, विजय महापात्र आदि ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की जिसमें एटी ग्रुप के सीएमडी प्रदीप सेठी के अलावा भुवनेश्वर से लेकर मुंबई में कार्यालय चलाने का दावा कर कंपनी से जुड़े लोगों शामिल हैRead More... Source-Jagran MLMnewsindia.com  

Chit Fund News Orissa -ओडिशा में एक चिट फंड कंपनी का मालिक गिरफ्तार

MLM News paper 13may भुवनेश्वर। चिट फंड कंपनी अर्थ तत्व से ओडिशा के हजारों लोगों को ठगने के आरोप में मालिक प्रदीप सेठी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिछले तीन माह से पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सेठी के खिलाफ पूरे राज्य में 11 मामले दर्ज हैं। कंपनी ने अकेले भुवनेश्वर शहर में निवेशकों के 1.5 करोड़ रुपये ठगे हैं। गिरफ्तारी से पूर्व सेठी ने मीडिया में आकर बताया कि उसने अपनी कंपनी को चलाने के लिए कुछ खास नेताओं और प्रभावशाली लोगों की सहायता ली थी। यह भी स्वीकार किया कि उसके अवैध धंधे में विधायक और मंत्री लिप्त थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस ग्रुप ने निवेशकों के 130 करोड़ रुपये दबा रखें हैं। कंपनी के खिलाफ बीते फरवरी में एक सेवानिवृत डीआइजी ने गुवाहाटी के एक थाने में अपने 17 लाख रुपये हड़प लेने का मामला दर्ज कराया था। Source-Jagran MLMnewsindia.com

Saturday, May 11, 2013

Speak Asia Latest News - कंडक्टर से करोड़पति बन गए स्पीक एशिया के एजेंट


Speak Asia online Scam Rajasthan Jaipur ९may जयपुर। शेयर बाजार में निवेश कर एक साल में दोगुनी रकम वापस का झांसा देने वाली स्टॉक गुरू इंडिया कम्पनी ने देश भर में सैकड़ों लोगों को ठगा। कम्पनी मुख्य कत्ताधर्ता लोकेश्वर दत्त और उसकी पत्नी प्रियंका सारस्वत को बनीपार्क थाना पुलिस हाल ही में तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाई है। इससे धोखाधड़ी के शिकार लोगों को डूबी रकम वापस मिलने की आस जगी और वे शिकायत दर्ज कराने वैशालीनगर थाने पहुंच गए। मंगलवार को ही 70 से अधिक फरियादी देख पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने से हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन डीसीपी के निर्देश पर बुधवार को 4 एफआईआर दर्ज की गई। ऎसे में स्टॉक गुरू कम्पनी के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 9 हो गई। 
वैशालीनगर में स्टॉक गुरू कम्पनी की फ्रेंचाईजी खोलकर करोड़ों ठगने वाले चार एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोग बुधवार को डीसीपी वेस्ट डॉ. रवि से मिलेउन्होंने डीसीपी को बताया कि ये एजेंट कुछ वर्ष पहले बस कंडक्टर का काम करते थे, बाद में स्टॉक गुरू में निवेश के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों की कोठियों के मालिक बन बैठे। डीसीपी ने मामले की पूरी जानकारी ली और सभी की शिकायतें दर्ज करने के निर्देश दिए। ठगी के शिकार लोगों ने डीसीपी को बताया कि लोगों को कम्पनी के जाल में फांसने वाले जितेन्द्र सिंह राठौड़, गजेन्द्र सिंह, सीताराम बागड़ा और अनिल चौधरी ने वैशालीनगर में ऑफिस खोला था। जितेन्द्र और अनिल मिनी बस में कंडक्टर थे। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ठगी के पैसो  से जितेन्द्र ने चांद बिहारी नगर-वैशालीनगर में, गजेन्द्र ने जगतपुरा में, सीताराम ने गोनेर में और अनिल ने सांगानेर में बड़ी-बड़ी कोठियां बना ली हैं। Source-opkrmlmnewsindia.com 

SEBI agents fraud investment Company - अब सेबी रखेगा फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनियो पर नजर

 1may नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष यूके सिन्हा ने आज कहा कि सेबी यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है कि छोटे निवेशकों की बचत को कोई जोखिम न हो। यह बात उन्होंने पश्चिम बंगाल में कम समय में ज्यादा प्रॉफिट का लालच देने वाली (पोंजी) योजनाओं में लाखों निवेशकों से कथित ठगी के घटनाक्रम के बीच कही।उन्होंने कहा, 'अपने क्षेत्राधिकार के दायरे में सेबी यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत कर रहा है कि छोटे निवेशकों की बचत को कोई खतरा न हो।' सिन्हा ने हालांकि कहा कि सेबी की कुछ कानूनी सीमाएं हैं और वह खास कंपनियों से संबंधित खास मुद्दों पर टिप्पणी नहीं कर पाएंगेक्योंकि खास मामलों में कुछ अदालती और अर्ध न्यायिक आदेश रहे हैं।उन्होंने कहा, 'मैं हालांकि आप सबको आश्वस्त करना चाहूंगा कि हम अपने दायित्व के प्रति सतर्क हैं।वह कोलाकाता के शारदा समूह द्वारा निवेश योजनाओं के जरिए कथित  धोखाधड़ी किए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
       सिन्हा विश्व के प्रतिभूति नियामकों की वैश्विक इकाई आईओएससीओ की एशिया प्रशांत क्षेत्रीय समिति के यहां आयोजित एक सार्वजनिक सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी तरह की सामूहिक निवेश योजनाओं के नियमन के लिए कानून बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।सेबी पहले ही सारदा रीयल्टी इंडिया को इसकी सभी सामूहिक योजनाओं को बंद करने और तीन महीने के भीतर निवेशकों का पैसा वापस करने का आदेश जारी कर चुका है। बाजार नियामक ने शारदा रीयल्टी इंडिया और इसके प्रबंध निदेशक सुदीप्त सेन को इसकी सभी सामूहिक निवेश योजनाओं के बंद होने तथा निवेशकों की पूरी राशि लौटाए जाने तक सभी प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित भी कर दिया है।-ONBT-MLMNewspaper.com 

Speak Asia Latest Updates - स्पीक एशिया के प्रताड़ितो की ऑनलाइन याचिका

स्पीक एशिया के पेनलिस्ट ने Change.org पर  एक ऑनलाइन याचिका की है अब तक इसे १००० लोग साइन कर चुके है  यह है याचिका :-
यह एक ऑनलाइन याचिका है। आप सब जैसे जैसे अपने हस्ताक्षर करते जायेंगे, सम्बंधित व्यक्तियों और विभागों तक यह तुरंत पहुंचती रहेगी। इस लिंक को अपने हर एक स्पीक एशियन तक पहुंचाना है। हर एक वेबसाइट और हर एक फेसबुक ग्रुप्स पर यह लिंक लगा दीजिये। ईमेल के द्वारा इस लिंक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा दीजिये। जो ऑनलाइन नहीं आते और अगर आपके लिए संभव हो तो उन से मिल के उन्हे इस बारे में अवगत कराएं। इस कार्य में बहुत धैर्य के साथ साथ भारी संख्या भी बहुत ज़रूरी है। जितने ज्यादा स्पीक एशियन्स इस मुहीम के साथ जुड़ेंगे, हमारे रास्ते उतने ही आसान हो सकते हैं। जैसे ही आप फेसबुक पर लॉग इन करें, निवेदन है की सबसे पहले आते ही इस याचिका के लिंक को बार बार नयी नयी जगह पोस्ट कर दें। समय समय पर इस याचिका में अव्यश्य्कता अनुसार बदलाव भी किया जाते रहेंगे। एक पेनेलिस्ट् को इस विरोध आन्दोलन में आना चाहिए। पता नहीं किस की किस्मत तेज़ हो और उसके भाग्य से १२.५ लाख स्पीक एशियन्स का भाग्य भी चमक उठे। बाकी सब उस सर्वोच्च शक्ति के हाथ। हमें अपना कर्म करते रहना है। साइन के लिए यहाँ क्लिक करे   -MLMnewsindia.com  

Thursday, May 9, 2013

Indian MLM Act News - केंद्र सरकार ने SFIO को दिये चिटफंड कंपनियो की जाँच के आदेश

 Chit Fund MLM Law२६-अप्रैल,नई दिल्ली, एम्एलएम् न्यूज़ पैपर- केन्द्र सरकार ने "गंभीर धोखाधड़ी जाँच कार्यालय" SIFO को चिटफंड व एम्एम्एम् कंपनियो में जनता से उगाहे गए धन के दुरूपयोग की जाँच के आदेश दिए है  कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा की SIFO के अंतर्गत एक विशेष कार्यबल गठित किया गया है, जो की ऐसी फर्जी कंपनियो की जाँच करेगा। मंत्रालय ने कहा की इन मामलो में बड़े पैमाने पर लोगो के हित जुड़े होने तथा ऐसी कंपनियो द्वारा धन के दुरूपयोग, मनीलांड्रिंग की चिंता तथा प्रवर्तकों द्वारा ऐसी कंपनियो से संपत्ति निकाल लिए जाने की आशंका के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।  कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने कहा की कार्यबल अपनी जाँच में जहां कहीं भी जरुरत होगी, जाँच एजेंसियो तथा अन्य नियामको के साथ समन्वय करेगा।

Monday, May 6, 2013

Latest News Nmart CMD arrested एनमार्ट CMD गोपाल शेखावत दोबारा गिरफ्तार

MLM news paper Surat 30-4-13 एन मार्ट CMD गोपाल शेखावत को  पुलिस ने सूरत से दोबारा गिरफ्तार कर लिया है  अभी 14 दिन की पुलिस रिमांड पर है  लेकिन इस से एन मार्ट की  कार्यप्रणाली में कोई अंतर नहीं दिखाई दिया सारे कार्य पहले की मुताबिक चल रहे है और बंद पड़े मार्ट फिर से चालू किये जा रहे है मार्ट चालू होने का सिलसिला अभी भी चालु है
अब देखना यह है की निवेशको का क्या होगा?


Tuesday, April 23, 2013

Sharda Group Latest News- शारदा ग्रुप का CMD श्री नगर से गिरफ्तार

23-April-2013, MLM News Paper India, Sharda Group of Companies Scam-  शारदा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज जो की पश्चिम बंगाल के कलकत्ता से संचालित की जा रही थी अब तक लगभग 30,0000 हजार करोड़ का चिटफण्ड घोटाला कर फरार हो चुकी है इसमें तक़रीबन तीस लाख लोगो अपनी महनत की कमाई डूबा चुके है जब इन लोगो को इस ठगी का पता चला तो वे सडको पर उतर आए और हंगामा करने लगे व कम्पनी के ऑफिस में भी तोड़ फोड़ की इसी बिच दो एजेंटो और एक महिला ने ठगे जाने से ख़ुदकुशी कर ली तब जाकर सरकार ने इस पर कार्यवाही चालू की, ममता बेनर्जी ने SEBI  की चिठ्ठी को केंद्र सरकार को भेजा एवं इस चिटफण्ड घोटाले पर कार्यवाही करते हुए एक डायरेक्टर मनोज नागले को गिरफ्तार किया साथ ही कम्पनी के ऑफिस व CMD के कलकत्ता स्थित घर को सिल कर दिया लेकिन शारदा ग्रुप का CMD सुदिपतो सेन तभी से फरार चल रहा था
  ३० लाख लोगो को ठगने वाले इस चालबाज CMD सुदिप्तो सेन  को  पश्चिम बंगाल पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सहायता से श्री नगर के एक होटल में ऐशो-आराम करते हुए गिरफ्तार किया साथ ही  इसके दो अन्य साथी देवजनि मुखर्जी  और चौहान को भी पकड़ लिया गया है कल इन्हें कोर्ट में पेश किया जायगा
शारदा ग्रुप के मालिक की तृणमूल कांग्रेस से नजदिकियो की भी चर्चा जोरो पर है 

Friday, April 19, 2013

Fine India Latest News - फ़ाईन इंडिया कम्पनी फिर से चालू होगी

19-April-2013 FINE INDISALES PVT. LTD.KANPUR, MLM News Paper- पिछले कई वर्षो से विवादो के कारण बंद कानपूर की फ़ाईन इंडिया कम्पनी जल्दी ही अपना एम् एल एम् प्लान चालू करने जा रही है इसके लिए फ़ाईन इंडिया ने एक नई वेबसाइट www.fineindia.biz चालू की है फाइन इंडिया के मालिक अंधे होने के बाद भी एक बोलीवुड फिल्म "शेडो" में काम कर चुके है फ़ाईन इंडिया भारत की पहली कम्पनी थी जिसने एम् एल एम् इंडस्ट्री में इन्वेस्टमेंट प्लान लॉन्च किया था इसके बाद इन्वेस्टमेंट कंपनियो की बाड़ सी आ गई थी और यह सिलसिला आज तक जारी है फाइन इंडिया ने वर्ष 2005 में अपने चमड़े के उत्पादों को एम् एल एम् के द्वार बेचना चालू करा था और फिर 2007 में इन्वेस्मेंट प्लान लांच कर दिया अब देखना यह है की फ़ाईन इंडिया अपने पुराने इन्वेस्टरो का पैसा वापस लोटाती है या नहीं !  -एम्एम्एम् न्यूज़पैपर 

Saturday, April 13, 2013

SEBI Fraud Company News - सुमंगलम इंडस्ट्री की पोटेटो स्कीम पर सेबी ने लगाया प्रतिबन्ध

 11-April-2013 MLM News Paper -  मुंबई , सेबी ने पशिचम बंगाल से संचालित सुमंगलम इंडस्ट्री की पोटेटो स्कीम पर रोक लगा दी है  यह कम्पनी आलू की खरीदी में निवेश कर १०० फीसदी रिटर्न देने का दावा करने वाली स्कीम चला रही थी  इस स्कीम में हजारो लोग अपनी महनत की कमाई लगा चुके थे अब सेबी के प्रतिबंध के पशचात काफी सारे लोग इस धोखेबाजी से  बच पायेगे, सेबी  पहले भी ऐसी स्चीमो से आम जनता को आगाह करता आया है  इसके बावजूत भी लोग़  इन फर्जी कम्पनियो के लुभावने ऑफर एवं ज्यादा रिटर्न के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई गवा देते है इस तरह सारी कम्पनी ३ से ७ माह के अंदर यतो बंद हो जाती है या पैसा लेकर भाग जाती है  -MLMNewsindia.com    Don't copy-COPYrights2011

Saturday, March 30, 2013

Tulip Business News : ट्यूलिप को नोटिस जारी, कलेक्टर ने की जाँच शुरू

Tulip Global Pvt.Ltd. Jaipur Latest News- टुलिप मुख्यतः जयपुर राजस्थान  की  कंपनी जो की अब गुजरात के गाँधीनगर से संचालित की जा रही है राजस्थान में टुलिप पर पहले से ही रोक लगा रखी है और अब   इंदौर कलेक्टर श्री त्रिपाठी  के पास ट्यूलिप की शिकायत की फाइल पहुँची है। इसके बाद कलेक्टर के आदेशानुसार एसडीएम रजनीश कसेरा जाँच करने पहुँचे थे, उन्होंने कम्पनी से हर प्रकार के दस्तावेज जब्त किये है। एसडीएम ने कम्पनी को नोटिस जारी किया है, जवाब देने के लिए समय सीमा तय की गई है। तय समय सीमा में  जवाब न देने पर प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करेगा। गोरतलब है कि थाना छोटी ग्वालटोली में राकेश रघुवंशी निवासी अन्नपूर्णा ने जो ट्यूलिप प्रालि. में काम कर चुके है, इस चिटफंड कम्पनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है इस शिकायत में कहा गया था कि ट्यूलिप मेगामार्ट कम्पनी जो पहले ट्यूलिप प्रायवेट लिमिटेड के नाम से कार्य कर रही थी, कुछ समय पूर्व यह कम्पनी कई लोगों के करोडो रूपये हड़प कर चुकी है। जो लोग पहले ट्यूलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड में काम कर रहे थे वही लोग ट्यूलिप मेगामार्ट में काम कर रहे है,तथा लोगो के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। इसके बाद कम्पनी पर छापामार कार्रवाई की गई और उसको सील कर दिया गया। सोमवार को वहाँ से सभी प्रकार के दस्तावेजों को जब्त किया गया है, इनकी जाँच की जा रही है। -MLMnewspaper.com  

Friday, March 29, 2013

MLM News : सेबी ने किया चिटफंड कम्पनियों के लिए अलग नियामक बनाने का आग्रह

MLMNewspaper- बाज़ार नियामक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह चिटफंड कम्पनियों के लिए एक अलग नियामक बनाने हेतु कानून तैयार करे। ताकि
निवेशकों को ठगी से बचाया जा सके। यह बात सेबी के एक अधिकारी ने कोलकाता में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। देशभर में फैलती चिटफंड कम्पनियों के बारे में सवाल करने पर सेबी अध्यक्ष यू के सिन्हा ने कहा " हमने ऐसी कम्पनियों के लिए अलग नियामक बनाने के लिए कानून बनाने का केंद्र सरकार से आग्रह किया है।" सेबी का मानना है की ऐसी कम्पनिया कानून में खामी का फ़ायदा उठाती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि " हमने यह मामला सरकार के समक्ष उठाया है, और कानून में व्याप्त खामियों को दूर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि " जब लोगों से कहा जाता है की उनका धन चार साल में दोगुना हो सकता है तो वह निवेश कर देते है, कुछ समय लाभ मिलने के बाद यह लाभ मिलना बंद हो जाता है। यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। ऐसी कम्पनियाँ अपने एजेन्टों को 15 से 25 फीसदी कमीशन भी देती है। ऐसा कोई कारोबार नहीं हो सकता है, जहाँ लोग इस तरह का लाभ अर्जित करते हों।"

Thursday, March 28, 2013

Nmart Retails News : एनमार्ट ने सूरत का मार्ट चालू किया


mlmnewspaper-काफी समय से बंद पड़े एनमार्ट के मॉल अब चालू होने लगे है इसकी शुरुआत एनमार्ट रिटेल ने अपने सूरत स्थित मॉल से की है। जहाँ कम्पनी ने अपना वेद रोड स्थित मॉल को पूर्णतः चालू कर दिया है। एनमार्ट के मॉल पिछले साल आंध्रप्रदेश से हुए एक केस के चलते पूरे भारत में बंद हो गए थे। लगभग 150  मॉल अभी भी बंद पड़े है, लेकिन RCM की तरह Nmart की भी लम्बी लड़ाई जारी है। और जल्द ही बाकी मॉल भी चालू होंगे। पहले चरण में 32 मॉल चालू  करने का इरादा है, जिसकी शुरुआत सूरत से की गई है। -MLMnewspaper.com


MLM news : चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में कार्यवाही करेगा सेबी


पूँजी बाजार नियामक सेबी ने देश के पूर्वी क्षेत्र में अनियमित रूप से फ़ैल रहे चिटफंड कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए  लोगो निवेश पर ऊँचे प्रतिफल के वायदों के लालच से आगाह किया है।  सेबी ने आज कहा कि वह ऐसी सूचीबद्ध कम्पनियों पर भी कार्यवाही करेगा जो निर्धारित समयसीमा के भीतर न्यूनतम 25% सार्वजनिक भागीदारी के नियम का पालन नहीं करती है।
सेबी के अध्यक्ष यू के सिन्हा ने आज कहा कि " कुछ चिटफंड कम्पनियाँ तो इस तरह के वादे कर रही है जिनके तहत कोई भी वैध तरीके से व्यावसायिक गतिविधियाँ करते हुए वादे के अनुरूप रिटर्न नहीं दे सकता।" सिन्हा ने यहाँ भारतीय उद्योग परिसंघ (सी आई  आई  )  द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि " हमने इनमे से कुछ कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है, जाँच चल रही है। कुछ मामलो में अंतरिम आदेश भी दिए जा सकते है, लेकिन फिर ये कम्पनियाँ न्यायालय भी पहुँच जाती है।" कई लोग इन कम्पनियों की योजनाओं में पैसा लगा रहे है , जो जोखिम भरा है। ये कम्पनियाँ कानून में व्याप्त खामियों का फ़ायदा उठा रही है उन्होंने कहा कि हमने सरकार से आग्रह किया है कि उसे नए कानून के साथ आगे आना चाहिए जिस में इन कम्पनियों के लिए एक नियामक की व्यवस्था  हो। सिन्हा से जब सहारा के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।www.mlmnewspaper.com

MLM News Paper : सेबी ने माँगा सुब्रतराय और सहारा के तीन अधिकारीयों से संपत्ति का विवरण

mlmnewspaper सेबी ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रतराय और उनके तीन शीर्ष अधिकारीयों से उनकी सम्पत्ति, बैंक खातों और टैक्स रिटर्न ब्यौरा 8 अप्रेल तक सौंपने को कहा है। सेबी ने सुब्रत राय और तीन अन्य शीर्ष अधिकारीयों को उनकी अचल संपत्तियों की नीलामी से पहले 10 अप्रैल को व्यक्तिगत तौर पर उसके समक्ष उपस्थित होने को भी कहा है। सेबी ने कहा कि यदि सुब्रत राय और अन्य 10 अप्रैल को उसके समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो वह संपत्ति कुर्की के आदेश के तहत संपत्तियों की नीलामी शुरू कर देगी-mlmnewspaper.com

Monday, March 25, 2013

MLM News : देश को फर्जी कम्पनियों से बचने के लिए पंचायत स्तर पर अभियान जरूरी : पायलेट

कार्पोरेट मंत्री सचिन पायलेट ने कहा है कि लोगों को फर्जी वित्तीय कम्पनियों के जाल में फँसने से बचाने और वित्तीय उत्पादों की सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला और पंचायत स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है। कार्पोरेट मंत्रालय एवं मर्चेन्ट चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से कोलकाता में 'निवेश जागरूकता 'विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पायलेट ने कहा है कि वित्तीय बाजारों की निगरानी के लिए कई सारे नियामक होने तथा वित्तीय उत्पादों की कम जानकारी रखने वाले लोगों में कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की प्रवृत्ति के कारण देश में फर्जी चिटफंड  कम्पनियों की संख्या तेजी से बढ रही है। ये कम्पनियाँ लोगों को झांसा देकर नुकसान पहुँचा रही है। पायलेट ने कहा कि ऐसी कम्पनियों से निपटने के लिए खासतौर से देश 6 लाख गाँव में एकल खिड़की योजना बनाई जानी चाहिए जहाँ लोग वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा सकें।www.mlmnewspaper.com



Saturday, March 23, 2013

MLM Scam News : 1 करोड़ का घोटाला कर भागा संचालक

MLMNewspaper - Scam उत्तरप्रदेश के दादरी कस्बे के गौतमपूरी में रूपया  दोगुना करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। दर्जनों लोगो के साथ पांच साल में रूपये दोगुने करने का झाँसा देकर ठगी की गई है।पीड़ित लोगों ने मामले की पुलिस से शिकायत की है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।धारा सिंह, रविन्द्र, संतोष मण्डल किशनवीर ने  गौतमपुरी मोहल्ले में एक कमेटी बनाई इस कमेटी में शामिल होने वाले लोगो को पांच साल में रूपया दोगुना करके देने को कहा गया था। इस कमेटी में सेकड़ो लोगो शामिल हो गए। इन लोगो से आरोपियों ने 1 करोड़ रूपये इकठ्ठे किये। शुक्रवार को रकम जमा करने वाले लोगो ने दादरी पुलिस को बताया है कि कमेटी संचालक मकान बेच कर फरार हो गया है। रविन्द्र और धारा सिंह दोनों फरार है जबकि किशनवीर को तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय से लोगों ने पकड़ा है, वह भी मकान बेचने की तैयारी में था।डीएसपी दादरी अरविन्द कुमार ने बताया है कि तीन कमेटी संचालक फरार है। किशनवीर से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि कमेटी की कोई रकम बरामद नहीं हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  -mlmnewspaper.com

Thursday, March 21, 2013

Fraud Company news बिहार विधानसभा में उठा फर्जी कम्पनियों का मुद्दा

 
बिहार विधानसभा में फर्जी इन्वेस्टमेंट कम्पनियों के खिलाफ सवाल उठाए गए है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये जदयू ने सदन को बताया कि नॉन बैंकिंग कम्पनियों ने बिहार में जाल फैला दिया है। स्पीकर ने तीन महीने में ऐसी कम्पनियों के खिलाफ जाँच के आदेश जारी किये है। बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने विधानसभा में कहा कि राज्य में संचालित हो रही नॉन बैंकिंग कम्पनियों के कार्यकलापों की जाँच होगी। तीन माह में जाँच पूरी कर कार्यवाही से सदन को अवगत कराया जाएगा। दी कोसी सेंट्रल को-ओपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के अपराधिक गतिविधियों की जाँच आपराधिक इकाई से कराई जाएगी। संस्था के एमडी जितेन्द्र मिश्र भिक्षु को पुलिस ने सहरसा से 16मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा संस्था के निबंधन में सहयोग करने वाले सहकारिता विभाग के दो सेवानिवृत्तपदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कारवाही कर उन्हें दण्डित किया जाएगा।
 जनता से प्राप्त शिकायतों व सदन में सवाल पूछे जाने पर तत्कालीन मंत्री गिरिराज सिंह ने मामले की जाँच विभाग के उच्चाधिकारियों की टीम से कराने का निर्णय लिया था। जाँच प्रतिवेदन से सन्तुष्ट न होने पर संयुक्त निबंधक सहयोग समितिया पूर्णिया से जाँच कराई गई। उन्होंने बताया कि श्री मिश्र को सहयोग देने वाले विभागीय अधिकारीयों व कर्मचारियों की भूमिका की भी जाँच की जाएगी। www.mlmnewspaper.com

Wednesday, March 20, 2013

RCM News Rajasthan - आरसीएम के मालिक तिलोक चन्द छाबड़ा का डायरेक्ट सेलर को सन्देश

20  Mar 2013 आरसीएम के मालिक तिलोक चन्द छाबड़ा का डायरेक्ट सेलर को सन्देश
प्रिय साथियों,
आरसीएम सिस्टम की खूबसूरती और जन कल्याण की अदभुत चमत्कारी शक्ति ने इसे शुरू करने के लिए मुझे प्रेरित किया था। दुनिया इसके पाक इरादे को समझ नहीं पाई। अब हमारे सामने चुनौती है कि हम इसके मकसद को दुनिया के सामने साबित करके दिखाएँ।
आम उपभोक्ता इस राष्ट्र की सर्वोच्च शक्ति है और उस शक्ति का उपयोग करने की बजाय उस शकित को बढ़ाने की नीति पर टिका है आरसीएम। इस बात को पूर्णतया मध्य नजर रखते हुए सभी साथी कार्य करें, यह आरसीएम की एक प्रमुख आवश्यकता है। दूसरों की उन्नति के लिए जो कार्य करेगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। आगे बढ़ने का यह रास्ता बहुत ही सुन्दर भी है और प्रगतिवान भी है। जिस सिस्टम के माध्यम से हम लोगों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करते हुए सफलता, सम्पन्नता और नैतिकता के पथ पर आगे ले जा सके तो जीवन में इससे सुन्दर और क्या हो सकता है।
आज के समाज में जो शोषण की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है उससे पूरा हटकर है आरसीएम का रास्ता। इसीलिए हमारे सभी साथियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि आरसीएम की मूल्य आधारित शिक्षा पर विशेष कार्य करें। केवल शिक्षा ही नहीं बलिक अपनी गतिविधियों में उन मूल्यों का विशेष ध्यान रखना है।
आगे विशाल संभावनाएँ नजर आती है, लेकिन उनका मार्ग मूल्य आधारित कार्य करते हुए ही प्रशस्त किया जा सकता है। विशेष ध्यान रखना है कि लोगों का उपयोग नहीं करना है, लोगों का विकास करना है, प्राण गीत व आरसीएम मूल्यों को अंगीकार करे व वरिष्ठ साथी शिक्षा पर विशेष कार्य करें। MLMnewsindia.com

आपकी सफलता की शुभकामनाओं के साथ
आपका
तिलोक चन्द छाबड़ा


Tuesday, March 19, 2013

MLM NEWS INDIA - सरकार करेगी फ्राड कंपनियों की खुफिया जांच, मंत्रालय की एक नयी खुफिया इकाई स्थापित

MLM News India देश भर में तेजी से बढ़ रहे फ्राड मामलों को ध्यान में रखते हुए कंपनी मामलों के मंत्रालय ने तय किया है कि वो एक ऐसी ऐजेन्सी स्थापित करेगी जो कंपनियों की खुफिया जांच करेगी और मंत्रालय को कार्रवाई के लिए पूरा कांक्रीट उपलब्ध कराएगी। सिर्फ कॉर्पोरेट कंपनियां ही नहीं,बल्कि चिटफंड, एमएलएम, डायरेक्टर सेलिंग,चैन मार्केटिंग,आनलाइन शॉपिंग और जॉब्स के नाम पर भी देश भर में हजारों फर्जी कंपनियां संचालित हो रहीं है। कई कंपनियां तो ऐसी हैं जिनका नाम पता तक लोगों को मालूम नहीं। सरकार को इन कंपनियों के बारे में पता तब चलता है जब वो सैंकड़ों करोड़ का चूना लगा चुकी होतीं हैं।  
अब सरकार ने तय किया है कि वो अपना निजी इन्फार्मेशन नेटवर्क तैयार करेगी। यह बेहतर निर्णय है। सरकारी रिलीज में बताया गया है कि वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कंपनी मामलों का मंत्रालय एक नयी खुफिया इकाई स्थापित कर रहा है जो कंपनियों और उनके प्रवर्तकों द्वारा किए जाने वाले किसी भी गलत काम का शुरूआती चरण में ही पता लगा लेगी। इसके लिए, खुफिया इकाई हर संभव स्रोतों से आंकड़े एकत्र करेगी।

 कंपनी मामलों के मंत्री सचिन पायलट ने एक भेंटवार्ता में बताया मंत्रालय में हम एक खुफिया इकाई स्थापित कर रहे हैं। यह एक शुरूआती चरण में है। हम इसमें गहरे अनुभवी और दक्ष लोगों को लगाएंगे,ये ऐसे लोग होंगे जो कहीं से भी आंकड़े जुटा सकेंगे।
 पायलट जी ने कहा हमारा विचार है कि इसमें ऐसे लोगों को लगाया जाये जो आंकड़े एकत्र करने,विभिन्न मंचों पर उपलब्ध ब्यौरे की जांच करने और उन्हें जांच एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं के साथ जोड़ने में दक्ष हों। मंत्रीजी ने ये भी कहा कि शुरूआती चरण में ही कंपनियों में धोखाधड़ी की संभावना का पता लगाने के लिए आवश्यक सूचना आमतौर पर एक या अन्य जगह उपलब्ध होती है और वास्तव में जरूरत इस बात की है कि हम इस सूचना से मतलब निकाल लें। उन्होंने कहा कि ब्यौरे अलग अलग नामों और अनुषंगियों के तहत छिपाए गए हो सकते हैं।


ऐसा हो जाने से करोड़ो रूपए आज ऑनलाइन मार्किट से ठगे जा रहे है उस पर भरी मात्रा में रोक लगे जा सकती है! Source-MLMnewsindia.com 

Monday, March 18, 2013

MLM News Ujjain : स्टेवेल कम्पनी करोडों का चूना लगाकर फ़रार, ऑनलाइन ठगी पर मामला दर्ज

March 18 2013 Staywell Infotech Online Fraud Company News - मध्यप्रदेश के उज्जैन में ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस फर्जीवाड़े में लोगों ने अपने करोडों रूपये गवां दिए है। स्टेवेल नामक कम्पनी लोगों को चूना लगाकर फ़रार हो गई है। घर बैठे कंप्यूटर पर विज्ञापन क्लिक और पेस्ट करने के बदले हर महीने हजारों की कमाई के लालच में कई लोग बर्बाद हो गए।
 इन लोगों ने पैसे देकर आई डी खरीदी थी,ताकि घर बैठे क्लिक करके पैसा कमा सकें, कुछ दिन तो उन्हें पैसे मिले भी लेकिन बाद में कम्पनी बंद हो गई। उज्जैन के महाकाल मार्ग पर ही चार कम्पनियों के ऑफिस थे जो अब बंद है। स्टेवेल कम्पनी का एक दफ्तर जयपुर में भी था, जो उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में ठगी के मामले सामने आने के बाद से बंद है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ये कम्पनियां फरार हो गई है। इस मामले में कम्पनी का पक्ष सामने नहीं आया है। यह धोखाधड़ी करीब 50 करोड़ रूपये की बताई जा रही है। -mlmnewspaper.com

Friday, March 15, 2013

Nmart Latest News Updates एन मार्ट फिर से चालू होगा जल्द ही खुलेगे ३२ मार्ट

15-March-2013 Nmart Retails Updates Today - एन मार्ट द्वारा IBN7 न्यूज़ चैनल व पैपर में जारी सूचना एवं Nmart लीडर्स की जानकारी के अनुसार एन मार्ट फिर से चालू होने जा रहा है Nmart जल्द ही अपने बंद पड़े १५० रिटेल मार्ट में से ३२ को पहले चरण में चालू करने की योजना बना रहा है साथ ही एन मार्ट की ऑफिसियल वेबसाइट भी चालू होगी इस खबर से  N mart के सभी मेंबर्स और लीडर्स में ख़ुशी की लहर दोड गई है 


ये है समाचार पत्रों में प्रकाशित सुचना :-

आदरणीय एनमार्ट के सभी सदस्य,बिज़नेस एसोसिएट, फ्रेन्चाइजी, माल  ओनर्स, वेंडर्स एवं सभी शुभचिंतकों व मित्रों
आप सभी के सह्रदय सहयोग और विश्वास के बलबूते एन्मार्ट पुनः अपना पदार्पण कर पाया है और फिर वही रुतबा पाने में सक्षम हुआ है। एन्मार्ट अपने सभी सदस्य का ह्रदय से आभारी है। जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में अपने धैर्य का परिचय दिया और साबित किया कि एनमार्ट आप सभी के दिलों का हिस्सा है।
जैसा कि आप सभी को विदित है कि कुछ माह में एनमार्ट ने कई मिथ्या अफवाह और संकट के कठिन दौर का का पूरे आत्मबल के साथ सामना किया और कम्पनी की पुर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी से बनी कार्यप्रणाली की पुष्टि की है जिसके लिए एनमार्ट कुछ खास बातों पर रौशनी डालना चाहेगा।
एन मार्ट का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाना है जिसके लिए एन मार्ट डिस्काउंटेड कीमतों पर फ़ास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स की बिक्री कर अपनी लाभ की मार्जिन घटाकर विभिन्न स्कीमो के जरिये उसी लाभ को उपभोक्ताओ तक हस्तांतरित करता है। इस दोरान एनमार्ट किसी ऐसी स्कीमों में भाग नहीं लेता जो कानून द्वारा निषेध हो।
भारत भर में एनमार्ट के 150 मॉल है जो की सम्बंधित विभागों से विभिन्न लाइसेंस प्राप्त करने के पश्चात् ही बिज़नेस संचालित कर रहा है।
और तो और एनमार्ट सदैव कानूनी दायरे में रहकर पूरे नियम व कायदे के साथ व्यापार करता है और भविष्य में भी करता रहेगा।
एनमार्ट और उसके सभी सदस्यों के लिए हर्ष की बात है कि एनमार्ट के सभी बैंक अकाउंटस,वेबसाइट्स और मॉल शीघ्र ही आपकी सेवा में हाजिर रहेंगी। एनमार्ट अपने कदम अब भविष्य की प्रगति की और बड़ा रहा है।
हमें उम्मीद है की आप आगे भी इसी तरह एनमार्ट पर भरोसा कायम रखेंगे और एनमार्ट प्रगति के सहभागी बनेंगे। एनमार्ट आपकी उम्मीदों पर अवश्य खरा उतरेगा।
                                                                                                                                         
                                                                                                                                                                                           वितरकों भारतीय कानून के प्रति वचनबद्ध
                                                                                                                                                                                                                            एनमार्ट रिटेल्स
                                                                                                                                                                                                          (श्री गोपाल शेखावत )www.mlmnewspaper.com

MLM News : फ्राड कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए केन्द्रीय मंत्री ने लिखा पत्र

March 15 2013 कार्पोरेट अफेयर्स मिनिस्टर सचिन पायलेट ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को देश में चल रही फ़र्जी इन्वेस्टमेंट कम्पनियों  के प्रति आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि प्रदेश सरकारे केन्द्रीय एजेंसियों को स्थानीय पुलिस की सहायता उपलब्ध कराएँ, ताकि ऐसी फर्जी कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाई की जा सके। सचिन पायलेट ने अपने पत्र में लिखा है कि देश में कुल 12 हजार कम्पनियाँ ही सरकार की सूची में लिस्टेड है, जबकि देश में कुल 34 हजार कम्पनिया इन्वेस्टमेंट जमा कर रहीं हैं। ऐसी स्थिति में ज्यादातर कम्पनिया फ्राड होते हुए भी बाज़ार में सक्रीय हैं। श्री पायलेट ने मुख्मंत्रियों से आग्रह किया है कि वो अपनी राज्य पुलिस की मदद से ऐसी कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाई करें एवं रिज़र्व बैंक के अधिकारियों को ऐसी कार्यवाहियों में मार्गदर्शन के लिए शामिल करें। www.mlmnewspaper.com

Thursday, March 14, 2013

Direct Selling News- मास्टर शेफ संजीव कपूर ने बनाई डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी

march 14 2013
खाना खजाना के जरिये घरों में पैठ बनाने वाले मास्टर शेफ संजीव कपूर भी एमएलएम कंपनी चला रहें हैं। उनकी कंपनी का नाम है "Wonder Chef" है जो की  रसोई में काम आने वाला सामान बेचती है। अभी तक उनकी कम्पनी से 10000 से अधिक महिलाऐं जुड़ चुकी हैं, और वे अगले तीन सालों में 50000 महिलाओं को जोड़ने की तैयारी कर रहें हैं। वंडर शेफ होम अप्लायंसेज के प्रबन्ध निदेशक रवि सक्सेना ने बताया की यह महिलाओं को वित्तीय आज़ादी देने की एक कोशिश है।
सक्सेना के मुताबिक यह कारोबार पूरी तरह से महिलाओं के लिए है। अब तक 500 कस्बों की 10000 महिलाएँ इससे जुड़ चुकी हैं। अगले तीन सालों में इस बिजनेस को फैलाकर हमारी 50 हजार महिलों को आज़ादी देने की योजना है। जिसमे रिटेल,मल्टी लेवल, डीटीएच आदि शामिल है। उन्होंने बताया की विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर में हमारे 50 आउटलेट्स मोजूद है। सक्सेना के मुताबिक कंपनी का कारोबार 55 करोड़ रुपए है। और अगले तीन सालों में इसे 150 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।www.mlnewspaper.com 

Wednesday, March 13, 2013

MLM News- आस्था इन्टरनेशनल लिमिटेड पर उडीसा से केस दर्ज

गुजरात/सूरत - गुजरात की कम्पनी आस्था इन्टरनेशनल लिमिटेड पर उडीसा से केस दर्ज यह कम्पनी सन 2006 से कार्यरत थी एवं इस  कम्पनी के द्वारा अन्य कंपनिया विभिन्न शहरों में संचालित की जा रही थी, जिनमे आकांक्षा मल्टी ट्रेड, ब्लू बर्ड बेवरेज एंड रिसोर्ट गोवा, शक्ति कारपोरेशन इंदौर, आस्था पशुपालन, आस्था गोट फार्मिंग, ड्रीम राइडर प्रा.लि. आदी शामिल है। इन कंपनियो के एम डी संतोष एस किशन एवं चंद्रेश चोहान दोनों फरार है। इन कम्पनियों के तमाम ऑफिसो में ताले डाले हुए है और लोगों की भीड़ इनके ऑफिस के सामने लगी हुई है उड़ीसा के साथ अन्य राज्यों से भी केस किये जा रहे है  

Monday, March 11, 2013

Modicare News - मोदी केयर ने प्लान में बदलाव किया,अब बाइनरी इनकम भी


 10-Mar-2013 भारत कि सर्व प्रथम डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी मोदी केयर जो की सन १ ९ ९ ६ में भारत में लांच हुई थी मोदी केयर ने अपने मार्केटिंग प्लान में बदलाव किया है यह बदलाव मार्केट की स्थिति व भारत के MLM लीडर्स के बाइनरी प्लान की और बड़ते रुझान की वजह से किया गया है मार्केटिंग प्लान में यह बदलाव अमेरिका के डेन गेनेस  ने किया है  इसको लेकर मोदी केयर के लीडर्स काफी उत्साहित है और  इस बदलाव से मोदी केयर की सेल्लिंग में जबर्जस्त उछाल आने की सम्भावना है                  

सनद रहे भारतीय मूल की डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी सामी डायरेक्ट ने सबसे पहले डायरेक्ट सेल्लिंग में बाइनरी प्लान पेश किया था   

Sunday, March 10, 2013

MLM News नाम बदलकर कारोबार करने वाली कम्पनियों की मंशा पर लगेगा अंकुश

10-March-2013  ग्वालियर। आम जनता से अवैध ढंग से धन उगाही करने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियो (चिटफंड कम्पनी ) द्वारा नाम बदलकर कारोबार करने की सूचना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री पी नरहरि ने इन के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसने की हिदायत  विभागीय अधिकारीयों को  दी ही है साथ ही सर्वसाधारण से भी इसमें सहयोग माँगा है। कलेक्टर श्री पी नरहरि ने सर्वसाधारण से चिटफंड कम्पनियों की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा की यह जानकारी कलेक्टर ग्वालियर ओहदपुर सिटी सेंटर के पते पर डाक से या उनके ई मेल पर भेजी जा सकती है। श्री नरहरि ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास के गली,मोहल्ले, वार्ड,नगर तथा ग्राम में किसी चिटफंड कम्पनी कार्यालय संचालित कर धनराशि को एक निश्चित समयावधि में दोगुना तिगुना करने का झांसा दे रही हो तो उसकी सूचना अवश्य दें। साथ ही इन गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों द्वारा अन्य प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे हों तो उन्हें भी जिला प्रशासन के ध्यान में लाए। कलेक्टर ने ऐसी कम्पनियों के नाम, उन्हें संचालित करने वाले का नाम व पता तथा कारोबार की जानकारी जनता से मांगी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिज़र्व बैंक की अनुमति बगैर अवैध ढंग से जनता से धन उगाही करने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों के खिलाफ ग्वालियर जिले में सख्त कार्यवाही की गई थी। इस कार्यवाही को मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण  अधिनियम तथा अन्य प्रावधानों के तहत अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा इन चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान,मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण  अधिनियम एवं प्राइज चिट्स व मनी सर्क्युलेशन स्कीम (बेनिंग) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है।www.mlmnewspaper.com

Saturday, March 9, 2013

clp9 News: लालची लीडर से सावधान रहें

9 march 2013
clp9 इंदौर मध्य प्रदेश से चलने वाली  एक ऐसी ठग कंपनी है - जहा काफी नेत्वोर्केर की ज़िन्दगी ख़राब हुई है, क्युकी इस कंपनी का मालिक हरिमोहन अग्रवाल जो की खुद एक नेत्वोर्केर रह चूका है वोह कंपनी का एम् दी बन्ने के बावजूद भी खुद टीम उपर निचे करता आया है !
इसका एक बहुत बड़ा कराण है की clp9 के प्लान की कोई गणित नहीं है - जब किसीको ज्यादा पैसा जाता है तो कंपनी उस लीडर की अई .दी ब्लाक कर देती है या तो उसके निचे चल रही टीम को कही और डाइवर्ट कर देती है ! 
कंपनी में थाईलैंड और L .C .D  टि .वि के नाम से रिवॉर्ड  चल रहा था , वोह भी किसी विजेता को नहीं मिला। वैसे इस कंपनी के उपर बरोदा , गुजरात से F.I .R  दर्ज हो चूका  है , कंपनी का केस कोर्ट में चल रहा है '  मुंबई, शिवपुरी से भी पुलिस को पत्र के माध्यम से शिकायते  भेजी गयी है। 

इस  पुरे विषय में हमें ठाणे ,महाराष्ट्र से चल रही संस्था  Aiwa N .G .O  ने महत्पूर्ण साथ दिया है।
इतना होने के बावजूद भी आज भी कुछ आइसे लालची लीडर है इस एम् एल एम् में की वह लोग सभ जानकारी रखते हुए भी आईसी कंपनी की बदिया , प्रमोशन,मोटिवेशन कर रहे है - क्युकी शायद उनके निचे कुछ टीम बनी हुई कम कर रही है - तो सोच रहे है चलो टीम की आँखों पर पट्टी बंधे उनसे कम कराये चलो जब तक पैसा निकलता है , निकलते रहो www.mlmnewspaper.com

Friday, March 8, 2013

MLM Fraud - केंद्र सरकार ने दिए योड्लेट कम्पनी की छानबीन के आदेश

8-March-2013 एमएलएमन्यूज़पेपर,इंदौर- केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के केन्द्रीय आर्थिक आमसूचना ब्यूरो दिल्ली ने इंदौर शहर की चिटफंड कम्पनी योड्लेट ट्रेडकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लेनदेन में गड़बड़ी पाई है। ब्यूरो के पत्र पर राज्य  शासन ने प्रशासन को जाँच के निर्देश दिए हैं। उधर, कम्पनी इंदौर स्थित डीएम टावर में   किराए का दफ्तर छोड़कर फरार हो गई। प्रशासन ने पुलिस को जाँच के लिए पत्र भेजा है। ब्यूरो ने लिखा है कि मल्टीलेवल मार्केटिंग कर रही इस कम्पनी के बैंक खाते और पैन नंबर की जाँच करने से लेनदेन में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। शक है कि कम्पनी जनता से अवैध तरीके से धन उगाही कर रही है। एमएलएम  न्यूज़ पेपर की जानकारी के अनुसार कम्पनी ने करीब पांच महीने पहले ही कामकाज बंद कर दिया था। एमएलएम  न्यूज़ पेपर की जानकारी के अनुसार कंपनी 5500 रु. में सूट का कपड़ा और बेचकर डिस्ट्रीब्यूटर बनाती और इंश्योरेंस पालिसी देती थी। फिर  डिस्ट्रीब्यूटर को एक सदस्य बनाने पर 20 फीसदी कमीशन देने का वादा करती थी। इस तरह कम्पनी डिस्ट्रीब्यूटर को मार्केटिंग के अलग-अलग स्तर पार करने पर 50 हज़ार से लाखों रुपये तक कमीशन देने की बात कहकर अपने साथ जोड़ती थी।www.mlmnewspaper.com

Sahara Q Shop News सहारा क्यू शॉप म.प्र. व छत्तीसगढ़ में खुलने को तैयार


march 8. 2013 एमएलएमन्यूज़पेपर/नई दिल्ली .   उत्तरप्रदेश,राजस्थान,बिहार,झारखंड,उत्तरांचल और दिल्ली में सफलतापूर्वक  क्वालिटी उत्पादों की लांचिंग के बाद सहारा क्यू शॉप मध्यप्रदेश  व छत्तीसगढ़ में अपने ऑपरेशन लांच करने के लिए तैयार है। सहारा इंडिया परिवार जो भारत का प्रमुख व्यवसायिक संस्थान है,15 अगस्त 2012 को 'सहारा क्यू शॉप' के लांच के साथ एफएमसीजी  और  क्वालिटी कंज्यूमर मर्चेंडाइज रिटेल सेक्टर में प्रवेश कर चुका है। सहारा क्यू शॉप की स्थापना उच्च मानकयुक्त 100 प्रतिशत क्वालिटी उत्पादों को भारत के नागरिको को उचित मूल्य पर भोज्य पदार्थ अन्य आम सामान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एवं लाइफस्टाइल उत्पादों को देने के उद्देश्य से की गई है।www.mlmnewspaper.com

Chit fund News चिटफण्ड फ्राड mlm कम्पनियो के खिलाफ केन्द्र सरकार का एक्शन प्लान अगले माह से शुरू

16-Feb-2013 - चिटफण्ड MLM कंपनियों के बढ़ते हुए फ्राड को रोकने के लिए कार्पोरेट अफेयर मंत्री सचिन पायलेट एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यवाही अगले माह से शरू करने जा रहे है।  इसमें कार्पोरेट मंत्री सचिन पायलेट और सीनियर आफिसर की टीम बनाई है जो राज्यों का दौरा अगले माह से चालू करेंगी। यह टीम राज्य के  मुख्यमंत्री  (C.M.) और सीनियर ऑफिसर से मिलेगी और चिटफण्ड MLM कंपनियों पर कार्यवाही करेगी। पायलेट ने कहा कि हमने इन फ्राड कम्पनियों के लिए फायनेंस मिनिस्टर और सेबी को भी आगाह कर दिया है कि यह एक लड़ाई है चिटफण्ड  और फ्राड MLM कम्पनियों के खिलाफ सचिन पायलेट ने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बता दिया है की जल्द ही हम मिलकर इनसे निपटेंगे 2012 में पकड़ी गई  ऐसी 87 MLM चिटफण्ड कम्पनियों पर कार्यवाही की जा रही है और इसके सम्बन्ध में MCA ने रजिस्ट्रार ऑफ़ कम्पनी (ROC) और रिजनल डायरेक्टर से कहा है। फ्राड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस MCA के अंतर्गत कार्य कर रहा है। डिवीज़न ऑफ़ फाइनेंसियल सर्विसेस (DFS) जिसने एक अंतर मंत्रालय ग्रुप बनाया है, जो कि MCA,RBI SEBI कंजूमर अफेयर मिनिस्ट्री , और सेंट्रल इकोनामी इंटेलिजेंस ब्यूरो को रिप्रेजेन्टेटिव करेगा।
ये कम्पनियां चिटफण्ड एक्ट 1978 के अंतर्गत आती हैं, और गलत तरीके से पैसा इकट्ठा करती है एवं ज्यादा कमीशन व प्राइज देती है जब तक सेंट्रल लॉ इन्हें रेगुलेट नहीं करता तब तक यह राज्य की जवाबदारी है कि इन्हें पकड़े व स्टेट लॉ बनाकर इन पर कार्यवाही करे।   श्री सचिन पायलट ने कहा की "बड़े  शहरों के मुकाबले छोटे कस्बों के इन्वेस्टर को इनसे बचाना है क्योंकि वे इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते है।"   www.mlmnewspaper.com

Kerala MLM Law - केरल में बन रहा है MLM कम्पनियों के लिए कानून

Feb 15, 2013 - केरल सरकार द्वारा ईमानदार एमएलएम कंपनियों को  कारोबार की अनुमति देने के लिए एमएलएम अधिनियम पर विचार किया जा रहा है। इस अधिनियम के बाद केरल में एमएलएम कारोबार के आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं।  केरल सरकार द्वारा इस मामले में 10 जनवरी को ही आदेश जारी कर दिए थे, जिसके लिए एक समिति का गठन किया  है। इस समिति में सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यही समिति विधेयक का मसौदा तैयार करेगी। यह मसौदा एक माह के भीतर सरकार को सौंप दिया जाएगा।केरल में पुलिस की एक रिपोर्ट बताती है कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद पिछले पांच साल में केरल में 1000 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी अकेले केरल में हुई है। कंपनियां दबे पांव केरल में काम कर रहीं हैं और पता तब चलता है जब वो चूना लगाकर भाग जातीं हैं।  ज्ञात रहे कि केरल में पिरामिड योजनाओं को संचालित करने वाली कंपनियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाती है। www.mlmnewspaper.com

Sahara SEBI News- सहारा समूह की मुशकिले बड़ी सेबी ने किये 100 बैंक खाते सील,संपत्ति को कुर्क करने के आदेश

Feb 14, 2013
sahara sebi newsसहारा समूह की मुशकिले बड़ी सेबी ने किये 100 बैंक खाते सील  - पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सहारा ग्रुप के 100 से अधिक बैंक खाते सील कर दिए हैं। इनमें ग्रुप प्रमुख सुब्रत रॉय के बैंक खाते भी शामिल हैं। सेबी ने यह कार्रवाई निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपए नहीं लौटाने की वजह से कि है। सेबी ने सुब्रत रॉय की सभी चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश भी दिए हैं। जस्टिस केएस राधाकृष्णन और जेएस खेहर की बेंच ने कहा था कि सहारा ग्रुप की दो कंपनियां उसके आदेश का पालन नहीं कर रही हैं। ऐसे में सेबी इनकी संपत्ति जब्त करने और बैंक खातों पर रोक लगाने के लिए स्वतंत्र है। बेंच ने सहारा ग्रुप की कंपनियों को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों नहीं उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए? जवाब देने के लिए सहारा ग्रुप को चार हफ्ते का समय दिया गया था। सहारा ग्रुप का दावा है कि वह निवेशकों को 19,400 करोड़ रुपए पहले ही अदा कर चुका है। जहां तक 5,120 करोड़ रुपए के भुगतान की बात है तो इसमें 2,620 करोड़ रुपए ही निवेशकों को वापस किए जाने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2012 को सहारा ग्रुप की दो कंपनियों को निवेशकों से जुटाए करीब 24 हजार करोड़ रुपए 15 फीसदी ब्याज सहित लौटाने का आदेश था जिसमे 3-करोड़ निवेशको को 27000 हजार करोड़ रुपए अदा करने थे तीन महीने का समय भी दिया गया था।  www.mlmnewspaper.com

Amway India news – एमवे ने महिलाओं के लिए नई रेंज लॉंच की

Feb 9, 2013

amway new ladies  products launch by scot Pinknyएमवे ने  महिलाओं के लिए नई रेंज लॉंच की 
 एफएमसीजी में काम कर रही भारत की सबसे बड़ी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे ने महिलाओं के लिए एक नई रेंज नईदिल्ली में लॉंच की। इस नई रेंज में घरेलू एवं कामकाजी महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए प्रोडक्ट शामिल हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सी ई ओ विलियम स्कॉट ने लांचिंग के मौके पर बताया कि यह नई रेंज महिलाओं के स्वास्थ्य का बेहतर खयाल रखने के लिए तैयार की गई है। एक रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने बताया कि 53 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं जंकफूड खातीं हैं एवं 33 प्रतिशत महिलाएं पोषण के असंतुलन के कारण या तो मोटी हो जातीं हैं या उनके बाल खराब हो जाते हैं।उन्होंने बताया कि भारत में 75 प्रतिशत महिलाएं कमजोर हैं या पूरी तरह से तंदरुस्त नहीं है। एमवे की यह नई रेंज ऐसी ही महिलाओं में उन तमाम कमियों को दूर करने का काम करेगी जिसकी ओर सामान्यत: महिलाएं घ्यान नहीं दे पातीं।www.mlmnewspaper.com

 

Sample text

Sample Text


Sample Text